अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत चारपहिया वाहनों के लिए नगर अल्मोड़ा के शिखर से एन०टी०डी० रोड पर अत्यधिक वाहनों के दबाव से लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने के लिए वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है,जिससे सैलानियों व स्थानीय लोगों को यातायात सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।शिखर से एन०टी०डी० सड़क मार्ग पर वन-वे यातायात व्यवस्था में किया गया आंशिक समय परिवर्तन का विवरण निम्नवत है।पूर्व में शिखर तिराहे से एन०टी०डी० सड़क मार्ग पर चारपहिया वाहनों के लिए प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक का समय था जोकि अब शिखर तिराहे से एन०टी०डी०सड़क मार्ग पर चारपहिया वाहनों के लिए प्रातः 8 बजे से सांय 9 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।