अल्मोड़ा-युवाओं एवं स्कूली छात्र छात्राओं को नशे का शिकार होने से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रदीप राय एस०एस०पी०अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले अपराधियों को अल्मोड़ा पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।दिनांक 7.06.2022 को एस०ओ०जी० अल्मोड़ा एवं कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहे अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान बेस तिराहे से होटल मैनेजमैंट की ओर 1 युवक जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था,तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 11.41 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 1,14,100 रुपए व एक इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।उ०नि० सौरभ भारती एसओजी ने बताया युवक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर अल्मोड़ा में बेचने के लिए ला रहा है । चैकिंग अभियान में गिरफ्तार हो गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान निखिलेश कनवाल उम्र 18 वर्ष पुत्र अनिल कनवाल निवासी खत्याड़ी पो० अल्मोड़ा थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि० संजय जोशी चौकी प्रभारी धारानौला,उ०नि० सौरभ भारती एस०ओ०जी०,एस०ओ०जी० कान्स्टेबल दीपक खनका,एस०ओ०जी० कानि०राकेश भट्ट शामिल रहे।