अल्मोड़ा-युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रदीप राय एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।जिसके अनुपालन में युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले सौदागरों को अल्मोड़ा पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।आज दिनांक 6 जून को एस०ओ०जी०अल्मोड़ा एवं कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसओजी की सूचना पर बेस तिराहे अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान 1 युवक जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 27.80 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 2,78,000 रुपए बरामद करते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।उक्त सम्बन्ध में एस० प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि जल्द और अधिक लाभ प्राप्त की चाह में ये तस्कर युवाओं की रगों में जहर घोलने का व्यापार करता है। इसका खास फ़ोकस युवाओं पर ही था,इसका मकसद नशे का सामान स्मैक बेचकर युवाओं को नशे का आदी बनाना था।युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने वाले युवक को गिरफ्तार किए जाने पर एस०एस०पी० द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय टम्टा उम्र 19 वर्ष पुत्र नरेश राम टम्टा निवासी बेरापोखरा रामपुर रोड पंचायत घर हल्द्वानी जिला नैनीताल के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि0० सुनील धानिक प्रभारी एस०ओ०जी०,उ०नि० बिशन लाल चौकी प्रभारीएन०टी०डी०,उ०नि० सौरभ भारती एस०ओ०जी०,का० राजेश भट्ट एस०ओ०जी०,का० दीपक खनका एस०ओ०जी०,कानि० राकेश भट्ट एस०ओ०जी०,कानि० धनी राम कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहे।