मजखाली-आज विधानसभा सोमेश्वर के मंडल मजखाली में मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम सत्र वक्ता विनीत बिष्ट एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में पार्टी के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता, पदाधिकारी,वरिष्ठ,ज्येष्ठ,श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे और वर्ग गीत व वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ और प्रथम सत्र में विनीत बिष्ट के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और विकास पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।साथ ही द्वितीय सत्र में जिसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों पर सम्बोधन उत्तराखंड राज्य की राज्य मंत्री रेखा आर्य जी का था उन्हें राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लिए प्रभारी जिले बागेश्वर में जाने के कारण विनीत बिष्ट ने लिया।प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए विनीत बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर विषय की जानकारी कार्यकर्ताओ को दी।श्री विनीत बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा १९५१(1951) में निर्मित भारतीय जनसंघ है।१९७७(1977) में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे १९७७ में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को १९७७ के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ।तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद १९८०(1980) में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुर्नसंयोजित करते हुये भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया।यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही।( इसका बड़ा कारण १९८४ में इंदिरा गांधी की हत्या के कारण उनके बेटे राजीव गांधी को सहानुभूति की लहर थी)।इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन ने पार्टी को ताकत दी।कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये १९९६ में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो १३ दिन चली।१९९८ में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया।इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी।२००४ के आम चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और अगले १० वर्षों तक भाजपा ने संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई।२०१४ के आम चुनावों में राजग को गुजरात के लम्बे समय से चले आ रहे मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और २०१४ में सरकार बनायी।भाजपा की विचारधारा “एकात्म मानववाद” सर्वप्रथम १९६५ में दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी।इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है।जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए समान नागरिकता कानून का कार्यान्वयन करना भाजपा के मुख्य मुद्दे रहे।कार्यक्रम में विनीत बिष्ट, बिशन कनवाल,राहुल वोहरा,दीवान जलाल,हर सिंह,भोपाल सिंह सहित मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
