अल्मोड़ा-आज दिनांक 5 जून रविवार के दिन बालेश्वर मंदिर समिति दूंगा धारा अल्मोड़ा के महासचिव कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में बालेश्वर मंदिर परिसर दूंगा धारा में सफाई अभियान चलाया गया।बालेश्वर मंदिर समिति के संयोजक हेमंत सिंह रावत व मंदिर के पुजारी जीवन चंद जोशी के सहयोग से मंदिर परिसर और मंदिर में प्रातः काल 9से 11 बजे तक साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।इस सफाई अभियान में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी भागीदारी दी।मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं में अवनि बिष्ट, प्रज्ञा कठायत,अनु कुमारी,तनीषा पांडे, हिमांशी भैसोड़ा,वर्षा मेहता,मयंक पिलख्वल,मयंक गैड़ा,प्रतीक बिष्ट, शामिल रहे।इस सफाई अभियान में बालेश्वर मंदिर समिति के संयोजक हेमंत सिंह रावत,महासचिव कमल कुमार बिष्ट,जीवन चन्द्र जोशी ने बताया कि आज संध्याकाल 4 बजे से मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं मोहल्ले निवासियों से निवेदन किया गया कि सभी इस पुनीत कार्य में पूजा अर्चना एवं सुंदरकांड में भागीदारी कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
बालेश्वर मंदिर समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने सभी श्रद्धालुओं,भक्तजनों से अपील की है कि इस सफाई अभियान और मंदिर में पूजा अर्चना एवं विधिवत धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन आकर पुनीत कार्य में भागीदारी करें।बालेश्वर मंदिर की मान्यता पुराणों में और हमारे पुरातत्व विभाग में भी दर्ज है।महाकाल महादेव शिवकी आराधना कर कृपा प्राप्त करेंगे।इस मंदिर में शिव का बाल अवस्था का रूप बड़ा ही साक्षात व भव्य माना गया है और श्रद्धा और कृपा की मान्यता के लिए प्रसिद्ध है।
मंदिर समिति के संयोजक हेमंत सिंह रावत ने श्रद्धालुओं और मोहल्ले वालों से निवेदन किया है कि मंदिर में साफ सफाई के लिए सभी लोग आगे आएं और साफ सफाई का ध्यान रखते हुए सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस मुहीम को सफल बनाएं।
