अल्मोड़ा-आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस 2022 (अर्थ इज वन) धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे से ही हो गयी।सर्वप्रथम विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अल्मोड़ा कैंट की 22 राजपूत रेजिमेंट के जवानों के साथ प्रधानाचार्य सुशील जोशी और कैप्टन अभिषेक नेहरा के निर्देशन में आर्मी ग्राउंड के चारों ओर और स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया।विद्यार्थियों ने 22 राजपूत द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले चित्र बनाए।इसके पश्चात् विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कोसी अल्मोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ०रमेश सिंह पाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि यह सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड आपस में जुड़ा है।यदि हमारे आस पास के वातावरण में कोई भी परिवर्तन आये तो हमारे ऊपर भी उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है।लूथर बर्बांग,जगदीश चंद्र बोस आदि के अध्ययनों और खोजों का उदाहरण देकर बताया कि केवल मनुष्य ही नहीं इस प्रकृति का प्रत्येक कण एक दूसरे के प्रति संवेदनशील है।उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीवन संभावनाओं से भरा हुआ है और ये संभावनाएं प्रकृति ने मनुष्य को प्रदान की हैं इसीलिए हमें प्रकृति में संतुलन बनाये रखना चाहिए।