टिहरी-दिनांक 1/6/2022 को थाना लंबगाँव पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्यालगि तिराहे पर संदिग्ध वाहनो की चैंकिग की जा रही थी। समय करीब 17.30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर रतलधार उत्तरकाशी की तरफ से आती हुई कार संख्या UK09 TA – 1033 स्विफ्ट डिजायर को चेक करने हेतु रोका गया कार को चालक द्वारिका प्रसाद पुत्र स्व बनवारी लाल निवासी ग्राम अमोली पट्टी बारजूला थाना कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल चला रहा था।चालक को चेकिंग हेतु रोका गया तो चालक सकपकाने लगा।शक होने पर सख़्ती से पूछताछ की गयी तो चालक के द्वारा अपने पास अवैध चरस होना बताया। जिस पर मौके पर राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार प्रतापनगर शंभू प्रसाद ममगाई को मौके पर बुलाया गया जो मौके पर पहुंचे।जिनके द्वारा उक्त उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो द्वारिका प्रसाद उपरोक्त के कब्जे से 1 किलो 230 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिस पर अभियुक्त द्वारिका प्रसाद को गिरफ्तार कर मु ० अ ० स ० 17/2022 धारा 8/20/60 NDPSACT बनाम द्वारिका प्रसाद पंजीकृत किया गया।अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि में उत्तरकाशी से परस से जाकर श्रीनगर में छोटी छोटी मात्रा में कॉलेज के बच्चों को बेचता हूं जिससे मुझे काफी फायदा हो जाता है।बरामद की गयी चरस की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 123000 रू है।अभियुक्त की पहचान द्वारिका प्रसाद पुत्र बनवारीलाल निवासी ग्राम अगोली पट्टी बाजूला थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष महिपाल सिह रावत,उ०नि० कुँवर राम आर्य,कानि० 349 ना०पु० मुकेश चमोली,कानि ना०पु० सुनील बडथ्वाल शामिल रहे।दिनांक 1.01.2022 से 1.06.2022 तक जनपद टिहरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थो के अन्तर्गत कृत कार्यवाही का विवरण में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग/बरामदगी में
कुल पंजीकृत अभियोग 16,झिसमें स्मैक बरामदगी-120.51 ग्राम कुल कीमत12 लाख 5 हजार रूपये,चरस 11 किलो 716 ग्राम कुल कीमत-23 लाख 77 हजार रूपये है।आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग/बरामदगी में कुल पंजीकृत अभियोग-65 जिनमें अंग्रेजी शराब-बरामदगी-3725 बोतल (310 पेटी)-कीमत 26 लाख 07 हजार 500 रूपये,देशी शराब-90 बोतल, कुल कीमत-27 हजार रूपये,कच्ची शराब-125 लीटर कुल कीमत-25,000 रूपये,बीयर-126 केन कुल कीमत-22 हजार रूपये है।
