पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चंद्र जोशी के निर्देशन में माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।उक्त क्रम में दिनाँक 2.06.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मा० न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी लाल सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी पुलिस लाइन रोड जनपद पिथौरागढ़ उम्र -36 वर्ष तथा दीपक जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी निवासी कुमोड़ पिथौरागढ़ को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ०नि० प्रदीप कुमार,उ०नि० संतोष तिवारी,का० नंदन सिंह,का० गौरव सिंह,का० पंकज पंगरिया शामिल रहे।
