अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए किरायेदार,घरेलू नौकर,फड़ फेरी,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाकर बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगा रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया।जनपद में सत्यापन अभियान में एक माह में अब तक कुल 6147 लोगों का सत्यापन किया गया हैं तथा कुल 185 बिना सत्यापन किरायेदार,घरेलू नौकर रखने वाले मकान मालिकों व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गई है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा गोष्ठी व लॉउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को किरायदारों का सत्यापन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। जिससे जनपद क्षेत्र मे किसी प्रकार के अवांछनीय तत्व प्रवेश न कर पाये।अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है ।