पिथौरागढ़-आज दिनांक 30 मई को कांग्रेस कार्यालय तिलढूकरी में विधायक मयूख महर द्वारा यूथ कांग्रेस के प्रदेश संयोजक बने कविराज महर का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं बधाई दी गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस युवाओं को महत्व एवं जिम्मेदारी देने पर भरोसा रख रही है और युवाओं के आधार पर उन्हें उसका परिणाम भी दे रही है।जिसका जीता जागता उदाहरण है कि पिथौरागढ़ सीमांत के यूथ कांग्रेस विधानसभा संयोजक के कार्य कुशलता से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी दी है।यह पूरे पिथौरागढ़ के कांग्रेस परिवार के लिए भी खुशी की बात है कि हमारे बीच के युवा को यह जगह मिली।कविराज द्वारा संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ विधायक मयूख महर का भी आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वह कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रखेंगे।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लूंठी,भुवन पाण्डेय,मथुरा दत्त देवलाल,निर्मल सौन,त्रिलोक बिष्ट,गजेंद्र वल्दिया,राजेश शर्मा,गौरव महर,शंकर खड़ायत,दीपक कुंवर,बहादुर सामंत सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।
