अल्मोड़ा-मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में अष्टम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर आओ हम सब लोग करें अभियान के तहत निशुल्क योग शिविर जो कि विगत दिनांक 21 मई 2022 से प्रशिक्षक कु० हेमंती के द्वारा दिया जा रहा है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की छात्रा कु० हेमंती योग प्रशिक्षक द्वारा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं को योग की बारीकियां के बारे में बताया जा रहा है।विभिन्न मुद्राओं, आसना के साथ प्राणायाम का भी अभ्यास कराया जा रहा है जिसमें शीर्षासन,गरुड़ासन,हनुमानासन,मकरासन,चक्रासन व प्राणायाम आदि शामिल हैं।मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बड़े ही बेहतरीन ढंग से आयोजित शिविर मे लगन से प्रशिक्षण लिया।मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट ने प्रशिक्षक कु० हेमंती को उनके अच्छे नेतृत्व व प्रशिक्षण के लिए सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मानस पब्लिक स्कूल में पूर्व से ही योग, ताइक्वांडो,कराटे,नृत्य,संगीत के साथ-साथ अन्य खेलों का प्रशिक्षण भी स्कूल के छात्र/छात्राओं को विगत कई वर्षों से लगातार दिया जा रहा है।जिसमें ताइक्वांडो,कराटे,मार्शल आर्ट्स योग,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता हेतु तैयार करना,नृत्य, संगीत कलात्मक,रचनात्माक, क्रियाकलापों,भाषण प्रतियोगिता आदि शामिल हैं।परिणाम स्वरूप मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा के साथ-साथखेलकूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर हमेशा अपना स्थान बनाया है और अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है।जिला,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी मानस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां अर्जित की गई है।हमारा यह प्रयास छात्र/ छात्राओं के चौमुखी विकास के लिए हमेशा जारी रहेगा और हमारा संकल्प है कि हमारे छात्र/ छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी रुचि के हिसाब से शानदार प्रदर्शन करते हुए अभुपूर्व,अद्वितीय सफलताएं अर्जित करें।