अल्मोड़ा-आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू प्रांतीय खंड के अधीक्षण अभियंता के साथ वार्ता करने के लिए पहुंचे।जिसमें उन्होंने बताया कि रानीधारा रोड की एक दीवार जो पिछले मंगलवार को बारिश के कारण गिर गई थी जहां पर दो बच्चों के स्कूल भी है जिससे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना उनको करना पड़ रहा है और लोगो को भी आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा लगातार दुर्घटना होने का भय बना है।इस विषय में उन्होंने सविस्तार अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी से भी उनकी वार्ता हुई। उन्होंने प्रांतीय खंड को आगणन तैयार करने के लिए कहा है और कहा है कि तत्काल इस रोड का कार्य आरंभ कर दिया जाए।इसी विषय में प्रांतीय खंड के अधीक्षण अभियंता को उनके द्वारा अवगत कराया गया।वार्ता करने वालो में सभासद अमित साह(मोनु),भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व भाजपा नगर महामंत्री कृष्णा सिंह ,सभासद मनोज जोशी,दीक्षित जोशी आदि उपस्थित रहे।