अल्मोड़ा-आज दिनांक 22 मई 2022 को मानस पब्लिक स्कूल दूंगाधारा अल्मोड़ा में ग्रीष्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।यह कार्यक्रम वार्षिक उत्सव की तर्ज पर तैयार किया गया था।इस कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि और विशेषता यह रही कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने और प्रतिभागियों,छात्र छात्राओं को कार्यक्रमों में अलग तरीके की प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत की गई जो कि स्वयं ही छात्र-छात्राओं द्वारा इस आयोजन की तैयारियां कार्यक्रमों के लिए तैयारियां करी गई थी।कार्यक्रम में एक से एक सुंदर प्रस्तुतीकरण छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए।जिसमें अलग अलग विषयों पर भाषण व प्रेजेंटेशन दिया गया।साथ ही देश भक्ति व सांस्कृतिक,नृत्य गायन प्रस्तुत किए गए।छोटे-छोटे प्रेजेंटेशन,मैसेज और नाटकों के द्वारा जागृति फैलाने वाले व शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम भी छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए।उपस्थित सभी जनों ने इन प्रस्तुतियों व आयोजन को खूब सराहा।इस कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से कक्षा आठ की छात्रा कनिष्का शिराड़ी व अवनि बिष्ट कक्षा 6 की छात्रा द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी छात्र छात्राओं के द्वारा ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को आमत्रित कर मंच प्रदान किया गया। जिसमें कार्यक्रम के लिए प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य भी छात्र छात्राओं द्वारा ही घोषित कर कार्यक्रम के लिए उनके द्वारा वास्तविक प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य का प्रतिनिधित्व कर कुशल वह सफल रूप में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा ही पुरस्कार वितरण भी किया गया।जिसमें विजेता और उप विजेताओं के साथ साथ प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में हर तरीके के आयोजन से लेकर कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक सिर्फ और सिर्फ सभी प्रकार केप्रबंधन,आयोजन,निर्देशन,मार्गदर्शन और मंच में प्रस्तुतीकरण सिर्फ और सिर्फ मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के होनहार और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए जोकि सराहनीय प्रयास रहा।आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं,बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना,उनको उचित मंच प्रदान करना,उनके चहुमुखी विकास की दिशा में मार्गदर्शन देना ही मानस पब्लिक स्कूल का मुख्य उद्देश्य है।विद्यालय की भावना सकारात्मक सोच,बच्चों में जिम्मेदारी का अहसास, उनकी कार्यकुशलता,उनकी शैली और कौशल विकास,आत्मविश्वास,को लगातार बढ़ावा देना है।बच्चों की रुचि को प्रमुखता देते हुए आत्मनिर्भर होने का बोध और सोच विकसित हो सके यह विद्यालय का प्रयास रहा है।कार्यक्रम में प्रतियोगिता सकारात्मक हो और स्वस्थ एवं सुंदर वातावरण के साथ साथ प्रतिस्पर्धा का भी विकास हो सके।इसी क्रम में कार्यक्रमों का मूल्यांकन एवं निरीक्षण कर कार्यक्रमों का परिणाम भी घोषित किया गया।भाषण प्रतियोगिता में रक्षित गडकोटी प्रथम,अंश रावत द्वितीय तथा श्रेया भोज तृतीय स्थान में,नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम तुम तो भिना,ग्रुप डांस प्रतिभागी स्नेहा जोशी,अस्मिता पाण्डेय,अनुष्का वर्मा,द्वितीय पहाड़ी डांस प्रतिभागी आइसा पूना,वर्षा मेहता,प्रज्ञा कथ्यात,तृतीय मेरा जूता है जापानी प्रतिभागी अंशिका बिष्ट, कल्पित जोशी,ट्यूलिप पंत,लोकेश मेहता,प्रज्ञा मेहता,सार्थक जोशी,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम कनिका कालोनी,ललित मोहन गैड़ा तथा नमन त्रिपाठी,द्वितीय आस्था बोरा,तृतीय प्रतिभा कांडपाल रहे।एकल में प्रेतियोगिता में प्रथम वश भंडारी, द्वितीय सिद्धि जोशी,तृतीय निधि जोशी रहे।साथ ही आयोजन कर्ता सिद्धि जोशी,भावेश जोशी,निधि जोशी अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,लक्षिता,कनिष्का सिराड़ी,वर्षा मेहता,अन्नू कुमारी,माही विरोरिया ने
सफल संचालन किया।
