चम्पावत-युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने चम्पावत युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक गंगोला को जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नियुक्त किया है यह जानकारी युवा कांंग्रेस के चम्पावत प्रभारी करन सिंह ने दी।कल युवा कांग्रेस के चम्पावत प्रभारी करन सिंह ने चम्पावत पहुचने पर अपने हाथों से नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि होने वाले चम्पावत उपचुनाव में युवाओं का अहम योगदान रहेगा।अभिषेक के जिलाध्यक्ष बनने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की है।अभिषेक गंगोला के यूथ जिलाध्यक्ष बनने पर महिला कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला,चम्पावत प्रत्याक्षी निर्मलगहतोड़ी,जिलाध्यक्ष पूरन खड़ायत,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद बड़ेला,युवा कार्यकर्ता विमल पांडे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।