अल्मोड़ा-दिनांक 15 मई 2022 से पुलिस लाइन अल्मोड़ा में चल रही भर्ती प्रक्रिया में महिला/पुरुष उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं तथा पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक स्पर्धाओं को कैमरे में कैद कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराया जा रहा हैं।वही सभी अभ्यर्थियों की मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान दिया गया है।चिलचिलाती धूप में भी अभ्यर्थी (महिला/ पुरुष) जहाँ जोश के साथ प्रत्येक स्पर्धाओं मे प्रतिभाग कर रहे है वही एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अभ्यर्थियों को धूप से राहत हेतु भर्ती मैदान में जगह जगह पर टेंट लगाए गए हैं इसके अतिरिक्त पीने के साफ पानी की भी व्यवस्था की गई हैं।पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।भर्ती प्रक्रिया के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी चोटिल हो जाते हैं तो उन्हें तत्काल पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों द्वारा प्राथमिक उपचार भी दिया जा रहा है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं अपने वक्तव्यों में अल्मोड़ा पुलिस की सराहना की है।साथ ही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारी /कर्मचारी गणों के लिए भी सूक्ष्म जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।जिससे पुलिस कर्मियों द्वारा तनाव मुक्त होकर भर्ती प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।इसी क्रम में आज दिनांक 20 मई को भर्ती प्रक्रिया में कुल 247 (महिला-78/ पुरुष-169) अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
