अल्मोड़ा-नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कल दिनांक 20 मई को प्रातः 11 बजे पं० सुमित्रानंदन पन्त की 122 वी जयन्ती पर सुमित्रानंदन पन्त पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने नगर के सभी बुद्विजीवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों एवं सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे यथासमय सुमित्रानंदन पन्त पार्क में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करें।
