अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देश के क्रम में थाना सल्ट एवं भतरौजखान पुलिस द्वारा 3 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है।थाना सल्ट दिनांक 18 /05/2022 को माननीय न्यायालय भिकियासैण द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 28/2022 धारा 147/325/504/506 भादवि० से संबंधित अभियुक्तगण कैलाश सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र जय सिंह निवासी राजपुर फतेहगंज गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर एवं छत्रपाल सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र मुंशी सिंह निवासी ग्राम कूल्हा चक्की मोड मझरा जनपद उधम सिंह नगर को गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर से उ०नि० सुनील कुमार,कानि० संजू कुमार थाना सल्ट द्वारा गिरफ्तार किया गया।थाना भतरौजखान मा० न्यायालय रामनगर नैनीताल द्वारा जारी फौजदारी वाद सं0० 440/2019 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बसन्त कुमार पुत्र तारा दत्त खुल्बे निवासी टोटाम थाना भतरौजखान को उ० नि० विनोद घई,कानि० दीप चन्द द्वारा सुरागरसी पतारसी के उपरान्त 19/05/2022 को ग्राम प्रतापपुर काशीपुर उधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
