पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा,सीओ ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक 17.05.2022 को उ०नि०जसवीर सिंह चौकी प्रभारी वड्डा द्वारा मय पुलिस टीम के थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान सातसिलिंग नाघर तिराहे के पास 3 टिप्पर क्रमशः वाहन संख्या UK05CA-1444 चालक मनोज कुमार पुत्र स्व० हजारी राम नि० बीसाबजेड़,UK05CA-0343 चालक महेश सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी झूणी,UK05CA-0949 चालक पप्पू पुत्र फतेह निवासी भटेड़ा तथा रई तिराहे पर वाहन संख्या UK05CA-0768 चालक राजेन्द्र सिंह पुत्र कर्मा सिंह निवासी लछैर को रोककर चैक किया गया।जिसमें चारों वाहन चालकों द्वारा अवैध रुप से पत्थर परिवहन कर ले जाया जा रहा था,जिस पर उपरोक्त चारों वाहनों को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस टीम में उ०नि० जसवीर सिंह,का०सुरेन्द्र सिंह,का० सुन्दर सिंह,का० पंकज भण्डारी,का०अमित कुमार शामिल रहे।
