पिथौरागढ़-दिनांक 2.02.2022 को वादी कमलेश कुमार निवासी पुलिस लाईन रोड पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि कविता पत्नी जय कुमार निवासी गोबरा (जोगीपुरा) बाजपुर का पूर्व में परिचित होने के कारण उनके घर आना जाना था जिस दौरान कविता के पति जय कुमार से उनकी जान पहचान हुई। जय कुमार व कविता द्वारा उनको शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने की बात की गयी जिस पर उन्होंने जय कुमार व उसके मित्रों के खातों में लगभग 2 करोड़ की धनराशि भेजी गयी परन्तु अब वह पिथौरागढ़ छोड़कर भाग गये हैं और न ही पैसा वापस लौटा रहे हैं।तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उ०नि०सोमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम गठित की गयी।अभियुक्त दिनांक 17.05.2022 को लखनऊ एयरपोर्ट से दुबई भागने का प्रयास कर रहा था पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त जय कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी उपरोक्त को सी०सी०एस० एयरपोर्ट लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड,एटीएम आदि बरामद किये गए।अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य हेतु पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।साईबर ठगों/ धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।पुलिस टीम में उ०नि० सोमेन्द्र सिंह कोतवाली पिथौरागढ़,का०राजेन्द्र शाह कोतवाली पिथौरागढ़,का०राजेश कुमार कोतवाली पिथौरागढ़,का० संदीप चन्द एसओजी शामिल रहे।
