चमोली-आज दिनांक 15.5.2022 को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति द्वारा मंदिर दर्शन के उपरांत सम्पूर्ण मंदिर परिक्षेत्र एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया,साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे,पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर,निरीक्षक कोतवाली बद्रीनाथ के सी भट्ट आदि मौजूद रहे।