अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने आज दिनांक 15/05/2022 से प्रारम्भ हुई उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने भर्ती प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी गणों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेगें।किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रारम्भ से ही स्वयं लगातार भर्ती मैदान में रहकर अपनी देख रेख में आज की भर्ती प्रक्रिया की सभी स्पर्धाओं का शुभारंभ कराया।भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की विडियोग्राफी भी करायी गई।सभी महिला/पुरूष द्वारा जोश एवम उत्साह के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है।
