अल्मोड़ा-आज कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के निर्देशन व मार्गदर्शन में बालेश्वर मंदिर,बालेश्वर वार्ड ढूंगाधारा अल्मोड़ा की साफ-सफाई कर सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया दिया गया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट, समिति की सदस्य श्रीमती अनीता नेगी के द्वारा पूरे बालेश्वर मंदिर और मन्दिर की छत आदि की सफाई की गई। जिसमें मानस पब्लिक स्कूल दूंगाधारा अल्मोड़ा की शिक्षिका और शिक्षक, ताइक्वांडो के खिलाडी,मानस पब्लिक स्कूल के छात्र /छात्राओं ने भी सफाई अभियान में अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,तनीषा पांडे,वर्षा मेहता, मयंक गैड़ा,मयंक पिलख्वाल,हिमांशी भैसोड़ा,अंशिका बिष्ट आदि रहे।साथ ही मानस पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राएं कृतिका भैसोड़ा,अंश रावत,प्रज्ञा कठायत, सिद्धि जोशी,अन्नू कुमारी कुशवाह आदि ने सफाई कर जागरूकता का संदेश दिया।समिति की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि सफाई अभियान प्रातः लगभग 6 बजे से शुरू किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी सफाई के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए हमें अपने आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए और पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए यह संदेश दिया।समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों द्वारा कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में यह अभियान पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होते हुए साफ सफाई, वृक्षारोपण,नशा उन्मूलन,महिला सशक्तिकरण,लोगों को जागरूक करना,जरूरतमंद की मदद करना, अलग-अलग तरह के निशुल्क शिविर आयोजन करना जिसमें ताइक्वांडो, योग,संगीत,आर्ट,कला,ड्राइंग पेंटिंग आदि प्रमुखता से शामिल कर भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम समिति के माध्यम से किए जाने सुनिश्चित किए गए हैं।इन लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए संकल्प लिया है कि हम समिति के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमो को लगातार जागृति अभियान के माध्यम से जारी रखेंगे।
