हरिद्वार-धीर मजरा भगवानपुर में ब्याही टोडा कल्याणपुर रूड़की की बेटी की ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के खातिर हत्या करने सम्बन्धित मामले मे थाना भगवानपुर पुलिस ने आरोपी सास ससुर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।मृतका के पति शुभम सैनी को करीब एक सप्ताह पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया था।एस०एच०ओ०अमरजीत सिंह के सधे हुए अनुभवी नेतृत्व मे काम कर रही भगवानपुर पुलिस ने सी०ओ० मंगलौर पंकज गैरोला से धारा 55 सी०आर०षशपी०सी० के नोटिस मिलते ही हरकत में आकर आरोपी सास ससुर वेदपाल व उनकी पत्नी को नियमानुसार बीती रात हिरासत मे लिया।पुलिस टीम में सी०ओ० मंगलौर पंकज गैरोला,भगवानपुर एस०एच०ओ० अमरजीत सिंह,एस०आई०अंजना चौहान प्रभारी महिला हैल्प डेस्क,का० अमर सिंह, म०का० सीमा रमन शामिल रहे।
