चमोली-पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम में अतिक्रमण हटाने फड़ फेरी वालों,दुकानों एवं होटलों में काम कर रहे कर्मचारियों के सत्यापन चैक करने हेतु दिए गए निर्देशानुपालन में आज दिनांक 14.05.2022 को पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर के नेतृत्व में श्री बद्रीनाथ धाम में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाया गया।इस दौरान एसबीआई से मंदिर परिसर,वीआईपी गेट,गाँधी घाट नया पुल,साकेत तिराहा आदि स्थानों पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाया गया।पुलिस द्वारा मजदूरों,होटल ढाबों में काम कर रहे कर्मचारियों,मजदूरों,फड़-फेरी,कंडी वालों के सत्यापन चैक किये गए व सभी को अनिवार्य रूप से सत्यापन करवाने हेतु हिदायत दी गयी।इस दौरान निरीक्षक बी०एल०भारती, निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा,एस०एस०आई०थाना बद्रीनाथ डी०एस० रावत,एस०आई० गगन मैठानी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
