द्वाराहाट-दिनांक 13.05.2022 की साथ करीब 5.30 बजे थाना द्वाराहाट पुलिस को बग्वालीपोखर क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चों के गुम होने की सूचना हुई थी।सूचनाकर्ता श्रीमती पार्वती देवी पत्नी स्व० देव राम निवासी ग्राम खाड़ी बग्वालीपोखर द्वारा बताया गया था कि उसका पुत्र महेन्द्र कुमार उम्र करीब 11 वर्ष जो जीआईसी बग्वालीपोखर में कक्षा 6 में पढ़ता है तथा सूचनाकर्ता व श्रीमती कला देवी पत्नी बच्ची राम निवासी खाड़ी बग्वालीपोखर द्वारा बताया गया था कि उसका पुत्र प्रदीप कुमार उम्र करीब 14 वर्ष जीआईसी बग्वालीपोखर कक्षा 8 में पढ़ता है उक्त दोनों बच्चे दिनांक 13.05.2022 समय प्रातः 7 बजे घर से स्कूल के लिए निकले थे जो घर वापस नहीं आये और स्कूल से जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि दोनों बच्चे आज स्कूल भी नहीं गये थे। और स्कूल में उनकी अनुपस्थिति दर्ज है इस सूचना पर राजेन्द्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष द्वाराहाट द्वारा पुलिस टीम सहित दोनों बच्चों की तलाश हेतु क्षेत्र में सघन चेकिंग की गयी चैकिंग के दौरान गुमशुदा उपरोक्त दोनों बच्चों को करीब 19 बजे बग्वालीपोखर से करीब 15 किलोमीटर दूर कफड़ा क्षेत्र में ग्राम उभ्याड़ी से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।द्वाराहाट पुलिस द्वारा की गयी इस त्वरित कार्यवाही पर दोनों गुमशुदा बच्चों के परिजनों व उनके रिश्तेदारों एवं क्षेत्र की जनता ने पुलिस की सराहना करते आभार व्यक्त किया।पुलिस टीम में राजेन्द्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष थाना द्वाराहाट,उपनिरीक्षक संतोष कुमार देवरानी,कानि० नारायण सिंह,कानि० चरण सिंह,कानि० संजय कुमार,एचजी नवीन कुमार,संविदा चालक केशव दत्त काण्डपाल शामिल रहे।