पिथौरागढ़-उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाई गई ट्रैफिक वॉलंटियर्स स्कीम के तहत पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार दिनांक 13.5.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे द्वारा ट्रैफिक वॉलंटियर्स को टी-शर्ट,कैप व आईडी वितरित करते हुए जनपद पिथौरागढ़ की यातायात व्यवस्था में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने हेतु मुख्य मुख्य स्थानों पर तैनात किया गया।ट्रैफिक वॉलंटियर्स द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी व यातायात उपनिरीक्षक दरबान सिंह मेहता के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने हेतु सहयोग किया जा रहा है।
