बागेश्वर-पुलिसअधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में दिनाँक 11.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर जगदीश सिंह ढकरियाल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में घूम-घूम कर भीख मांगते हुए बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से थाने लाया गया व उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें कोतवाली बागेश्वर(महिला हेल्प लाइन) में कॉउंसलिंग हेतु बुलाया गया।महिला हेल्प लाइन में उक्त बच्चों के परिजनों/बच्चों को काउंसलिंग के माध्यम से समझाया गया कि बच्चों से भीख मगवाना अपराध है बच्चों को भीख मांगने के लिए नहीं स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने को भेजें।बाद काउंसलिंग के उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया साथ ही भविष्य के लिए हिदायत दी गई।
