अल्मोड़ा-आज दिनांक 11/05/2022 को हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा तीन दिन पहले मिले अज्ञात शव का अंतिम संस्कार पूरे हिन्दू रीति रिवाज से किया गया।विदित हो कि अल्मोड़ा जिले या आस पास के क्षेत्र में कोई भी इस तरह की घटना में हिन्दू सेवा समिति द्वारा आगे आकर सहयोग किया जाता है।अज्ञात शव के अंतिम संस्कार में हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की,सभासद अमित साह (मोनु),उपाध्यक्ष किशन लाल,मनोज वर्मा,कोषाध्यक्ष नीरज बोरा,समिति के उपसचिव दीपक साह, कृष्ण बहादुर,पंकज सिंह,शोबन सिंह अधिकारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष और समिति के संरक्षक सुशील साह, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, पुलिस प्रशासन बेस चौकी से वीरेन्द्र बिष्ट और पी आर डी से राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।
