देवाल-विकासखण्ड देवाल के युवा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा को युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिमेदारी मिली है।प्रमोद मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अनुमति के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रमोद की पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश सह संयोजक की कमान सौंपी गयी है। प्रमोद मिश्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके है।प्रमोद मिश्रा ने विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक, विभाग संयोजक,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।श्री मिश्रा ने छः वर्ष विद्यार्थी परिषद में प्रचारक के रूप में भी कार्य किया है। गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के विभिन्न जिलों में संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत कर छात्र संघ चुनाव जिताने में प्रमोद मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।2012 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ छात्र आंदोलन में प्रतिभाग करने के उपरांत श्री मिश्रा को जेल भी जाना पड़ा।प्रमोद मिश्रा बाल्यकाल से ही राष्टीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक हैं।वर्तमान समय मे प्रमोद मिश्रा चमोली जिले के देवाल विकासखण्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य की जिमेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमोद मिश्रा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार,प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी,प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार,चमोली जिले के जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट,महामंत्री समीर मिश्रा,चमोली जिले के भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी विजय कप्रवान, विधायक जोशीमठ महेंद्र भट्ट,विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र सिंह नेगी,थराली विधानसभा की विधायक मुन्नी देवी साह का आभार प्रकट किया है।प्रमोद मिश्रा ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी का उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठा एवम् अनुशासन से पालन किया जाएगा।