अल्मोड़ा-मातृ दिवस के अवसर पर डॉ०अलकनंदा अशोक अध्यक्ष उपवा महोदया के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष उपवा अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों की पेंटिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया।बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग कर अपनी माताओं को अपना प्यार समर्पित करते हुए पोस्टर, ग्रीटिंग,वीडियो आदि के माध्यम से अपनी पेटिंग द्वारा माताओं को मधुर संदेश लिख कर अपना प्यार जताते हुए शुभकामनाएं दी।उपवा अल्मोड़ा द्वारा सभी बच्चों को उन्हें मातृ दिवस की बधाइयां देते हुए अपनी माताओं के प्रति उम्रभर समर्पित रहने का संदेश दिया व माता के महत्व को बताते हुए हमेशा अपनी मां का सम्मान करने की सीख दी।पेंटिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।