अल्मोड़ा-दिनांक 5.05-2022 वादी जगदीश राम पुत्र किशन राम निवासी ग्राम सरसों थाना व जिला अल्मोडा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 4.04.2022 से 12.04.2022 तक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के पंजाब नेशनल बैंक के खाता से कुल 1,94,797 रु० निकालकर साइबर धोखाधड़ी की गई है।वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था।प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र खुलासा किये जाने एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश यादव को निर्देशित किया गया था।मामले के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पतारसी सुरागरसी करते हुये अभियुक्त शिवम तिवारी उम्र 24 वर्ष पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी ग्राम तुडाहा भाववाला धाना सांगीपुर प्रतापगढ उ०प्र० हाल म० न० सी 625/22 गांधीनगर गली न० 5 खानसा रोड गुडगांव हरियाणा को गुडगांव गांधीनगर हरियाणा से दिनांक 6.05.2022 की रात्रि गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से धोखाघड़ी में प्रयुक्त किये जा रहे 3 मोबाईल फोन व 1 पेनड्राइव बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी का शीघ्र खुलासा करने एवं अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने पर उत्साहवर्धन हेतु एस एस पी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2 500 रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।गिरफ्तारी पुलिस टीम में उ०नि०विजय सिंह नेगी,एचसीपी सन्तोष उप्रेती,कानि०दीपक खनका शामिल रहे।