पिथौरागढ़-आज दिनांक 8 मई को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी में जिला यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं एक पत्रकार वार्ता की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में काबिज सरकार द्वारा कोविड में हुई आम जनों की मृत्यु के संबंध में भी जनता को ठगने का काम किया है और अब जब विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में कोविड काल में सबसे ज्यादा मृत्यु भारत में हुई है जो 47 लाख से ज्यादा अंकित की गई है।लेकिन सरकार द्वारा जनता के सम्मुख भ्रम पैदा करते हुए मात्र 4.7 लाख मृत्यु बताई गई है जो सरासर गलत है और देश के साथ छल है।उन्होंने कहा कि देश की सरकार ने पुनः सर्वे कर पूरे 47 लाख लोगो की जो कोविड में मृत्यु हुई हैं उनके पीड़ित परिवार एवं जनों को चार लाख का मुआवजा दिया जाए ताकि इस दुख की घड़ी में उनको कुछ सहायता मिल सके।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि आज देश में महंगाई की मार पूरा देश झेल रहा है जिससे आम जन परेशान है और अब आज दुबारा सरकार द्वारा पचास रुपए रसोई गैस में बड़ाकर जनता के साथ खिलवाड़ किया है।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव करन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,नगर अध्यक्ष शिवम पंत,शिवानी कोहली, प्रदेश सचिव कमलदीप बिष्ट,रोशन गिरी,कमल भंडारी,राजेश शर्मा,कमलेश गिरी,महेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।