देवाल-विकासखण्ड देवाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद मिश्रा ने राजकीय इंटर कॉलेज देवाल को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए थराली विधानसभा के विधायक भूपाल राम टम्टा को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन के माध्यम से मिश्रा ने कहा है कि 1985 में विकासखण्ड की स्थापना होने के उपरांत भी आज तक इंटर कॉलेज में सड़क नही है।छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को दो से तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा कर स्कूल जाना पड़ता है।मिश्रा ने कहा है कि विकासखण्ड का सबसे बड़ा विद्यालय होने के उपरांत भी आज तक यहां पर सड़क का निर्माण ना हो पाना बहुत बड़ी विडंबना है।छात्र एवं छात्राओं को बरसात के मौसम में अनेक प्रकार की समस्याओं की सामना करना पड़ता है।प्रमोद मिश्रा ने बताया कि स्थानीय विधायक ने सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर इस समस्या का निराकरण करने हेतु आदेश दे दिए है।जल्दी इस मोटर मार्ग का निर्माण हो सकेगा।उन्होंने इसके लिए विधायक का भी आभार प्रकट किया।