चमोली-आज दिनांक 8/05/2022 की प्रातः 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि विधान के साथ,भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।बद्रीनाथ धाम में देश-विदेश से आये सहस्त्रों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की इस पावन बेला के साक्षी बने।इस शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड एवं उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर दर्शनार्थियों को कतारबद्ध रहकर श्री हरि दर्शन करने की अपील की गई।