अल्मोड़ा-ललित मोहन बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह बिष्ट निवासी चौघानपाटा अल्मोड़ा द्वारा दिनॉक 6.05.2022 की रात्रि मॉ कालिका मन्दिर नयालखोला अल्मोड़ा मन्दिर का ताला तोड़कर दानपात्र तोड़कर दानपात्र में जमा राशि चुराने के सम्बन्ध में आज दिनॉक 7.05.2022 को कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया गया।प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए शीघ्र खुलासा किये जाने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव को निर्देशित किया गया।मामले के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पतारसी सुरागरसी करते हुये मात्र 4 घण्टे के भीतर चोरी में संलिप्त एक युवक को चोरी की धनराशि सहित गिरफ्तार किया है।अभियुक्त की पहचान अंशुल कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार निवासी धोनी मन्दिर राजपुरा अल्मोड़ा के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि० संजय जोशी चौकी प्रभारी धारानौला,उ०नि० मोनी टम्टा,का० खुशाल राम,का० हिमॉशु,का० आनन्द नबियाल शामिल रहे।