अल्मोड़ा-आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के शिष्टमंडल ने कल हुए पार्किंग विवाद को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी से मुलाकात की तथा पालिका प्रशासन द्वारा निर्वाचित भाजपा सभासद अमित साह मोनू के साथ किए गए व्यवहार को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सभासद जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं इसलिए उनके द्वारा जनहित के मुद्दों को पालिका को गंभीरता से लेना चाहिए तथा ऐसे विषयों को पालिका बोर्ड के माध्यम से आपसी बातचीत से समाधान किया जाना चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि यह पालिका का आंतरिक मामला है इसे बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि यह कोई विवाद का विषय नहीं था।उनकी किसी जनप्रतिनिधि के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है।उन्होंने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था को बोर्ड के माध्यम से सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुलझा लिया जाएगा।इस अवसर पर पालिका सभासद व नगर महामंत्री मनोज जोशी,पूर्व नगर मंत्री कृष्ण बहादुर सिंह व पालिका सभासद सौरभ वर्मा मौजूद रहे।