अल्मोड़ा-दो साल से सेना में भर्ती ना होने से युवाओ मे काफी रोष है।इसी के चलते आज अल्मोड़ा के युवाओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर हुंकार रैली निकाली तथा केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में युवा आज चौहानबाटा मे एकत्रित हुए तथा उन्होंने यहां से जुलूस की शक्ल में हुंकार रैली पूरे बाजार में निकाली।इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि सेना में भर्ती होने की चाहत रखने वाले युवा आखिर भर्ती के लिए कब तक इन्तजार करेंगे?एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा आज तक नहीं हुई है।ना ही इसके बाद सेना की भर्ती निकाली गयी है।उन्होंने कहा कि पहाड़ का युवा हाईस्कूल पास करने के बाद से ही सेना में भर्ती की तैयारी करता है।परन्तु लम्बे समय से सेना की भर्ती ना निकल पाने से युवा अवसाद में है।उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम तो एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा अविलम्ब कराई जाए।तत्पश्चात् युवाओं के लिए फौज में नियुक्तियां निकाली जाएं।हुंकार रैली वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी,रजत मेहरा,अंकित बिष्ट,मुकेश बिष्ट, सागर बिष्ट,उज्ज्वल जोशी,नवल बिष्ट,नवल कुमार,पुनीत,सुनील ग्वाल,कमलेश डंगवाल,रितेश कुमार,निशांत पाण्डेय,तृभुवन मेहरा,कमलेश तिवारी,योगेश दानु,सागर प्रशाद,ऋतिक राज,सूरज वाणी,आदि लोग मौजूद रहे।
