अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा का नामांकन 22 मार्च को होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,लोक सभा प्रभारी दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट,दर्जा राज्य मंत्री व लोक सभा सह प्रभारी दीपक सिंह मेहरा,दर्जा राज्य मंत्री लोक सभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट,जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट,विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी सहित संगठन के पाँचों जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी,कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाग लेंग।निवर्तमान सांंसद पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा अपना नामांकन करने के उपरांत रैमजे इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।तत्पश्चात बाजार में जनता से मिलने का कार्यक्रम भी है।चारों जिलो के पदाधिकारी,कार्यकर्ता नामांकन में शिरकत करेंगे।पार्टी संगठन की दृष्टि से जिला अल्मोड़ा,जिला रानीखेत,जिला बागेश्वर,जिला पिथौरागढ़,जिला चम्पावत ने व्यापक तैयारियां की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *