अल्मोड़ा-संगठन की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने सांगठनिक शक्ति केंद्रों में कार्यशालाओं का आयोजन शुरू कर दिया गया है।इसी क्रम में आज अल्मोड़ा विधानसभा के नगर मंडल में बद्रेरश्वर शक्ति केंद्र में कार्यशाला आयोजित की गई।यहां शैलेश होटल में आयोजित कार्यशाला में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री व शक्ति केंद्र प्रभारी विनीत बिष्ट ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।शक्ति केंद्र प्रभारी विनीत बिष्ट ने सबसे पहले कार्यशाला में उपस्थित लोगों का विवरण प्राप्त किया तथा उसके बाद बूथ पर होने वाले छः कार्यक्रमों के प्रमुख बनाने,मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख बनाने,बूथों पर पन्ना प्रमुख हेतु प्रमुख घोषित करने,बूथों पर सोशल मीडिया प्रमुख बनाने,बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनवाने,बूथों पर लाभार्थियों की सूची तैयार करने हेतु लाभार्थी प्रमुख बनाने,बूथ की वोटर की सूची हेतु प्रमुख बनाने, बूथों का सत्यापन करने आदि पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि इन कार्यो को करके पार्टी मजबूत होगी और 2022 में पुनः राज्य में सरकार बनाएगी।विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार जनहित के मुद्दों को लगातार आगे बढ़ा रही है।हर व्यक्ति के घर पानी पहुँच सके इसके लिए हर घर मे नल और हर नल में जल के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि शक्ति केंद्र में हर बूथ पर कार्यकर्ता खड़ा करना और पार्टी के विचार को आगे बढ़ाना यही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सोच है।बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान,जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर महामंत्री मनोज जोशी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लता बोरा,जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्वेता उपाध्याय,दीपक पांडे,पूर्व मंडल महामंत्री मनीष जोशी, लता पाण्डे,भावेश जोशी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
