अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्द पूर्वक सम्पन्न कराये जाने एवं अवैध रूप से शराब की तस्करी,हुडदंग आदि करने वालों के विरूद्व सर्तक दृष्टि रखने एवं बैरियरों पर गहन चैकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर दिनाॅक 22.03.2021 को चौकी प्रभारी एनटीडी रजत सिंह कसाना द्वारा पुलिस टीम के साथ एनटीडी तिराहे के पास शैल बैंड पर दौराने चैकिंग बैगनआर यूए-04बी-8794 को चैक किये जाने पर 90,000 रूपये की 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं०- 29/2021 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ पर बताया कि यह शराब होली पर बेचने हेतु ले जा रहा था।अभियुक्त की पहचान जीशान अनवर उम्र-45 वर्ष पुत्र श्री मोहम्मद एहसान निवासी- एनटीडी अल्मोड़ा के रूप में हुई है।बरामदगी में 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसकी कीमत 90,000 रूपये है।गिरफ्तारी टीम में
चौकी प्रभारी एनटीडी रजत सिंह कसाना,का० विनोद कुमार,का० संदीप सिंह,का० खुशाल राम शामिल रहे।
