अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 30.01.2024 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के अवसर पर विमल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा सहित पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के समस्त शाखाओं में नियुक्त पुलिस बल द्वारा भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन, थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में भी शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *