5,374 Total Views

जागेश्वर-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवम् प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमन्त्रित सदस्य सुभाष पान्डेय ने जागेश्वर विधानसभा में लमगडा मंडल के तल्ला सालम क्षेत्र में तल्ला भट्यूडा,मल्ला भट्यूडा, चौडाधार,बांगी आदि गांवों का भ्रमण कर स्थानीय जनता एवम् कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनकी समस्यायें सुनने के साथ ही समस्याओं के निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता भी की।श्री पान्डेय ने कोरोना महामारी के इस विपरीत समय में घरों में आये नौजवान साथियों से मुलाकात व बैठक कर उनको स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर भारत की ओर बढने की अपील की।श्री पान्डेय ने क्षेत्रीय जनता में मास्क वितरित कर कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देने के साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं का लाभ लेने की भी स्थानीय जनता से अपील की।भ्रमण कार्यक्रम में सुभाष पान्डेय के साथ ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल,मंडल महामंत्री महेन्द्र मेहरा,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी,न्यायपंचायत प्रभारी दीवान सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात धौनी,क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनीश अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान कुन्दन बिष्ट, पूर्व प्रधान बची सिंह बिष्ट,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान डूंगर सिंह,न्याय पंचायत प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी,प्रकाश जोशी,पान सिंह,भीम सिंह,बिनोद बिष्ट सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: